पेट साफ करने के घरेलु उपाय – प्राकर्तिक तरीके स्वस्थ पेट कब्ज़ नहीं रहेगा

अपनों के साथ शेयर करें

पेट साफ़ न होना एक आम समस्या है, जो किसी  भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है। साफ पेट न होने से पाचन संबंधी समस्याएं, गैस और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाना के लिए भारत में बहुत सरे पेट साफ करने के घरेलु उपाय का सहारा लिया जाता है। लेकिन आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको पेट साफ करने के सबसे अच्छे प्राकर्तिक तरीकों के बारे में बताएँगे, जिनको अपना कर आप अपने पेट को बेहद आसानी से साफ रख सकते हो। 

इस भाग दोड भरी ज़िन्दगी में हम अपने खाने पीने पर जियादा धियान नहीं दे पाते, और कुछ भी खा पी लेते हैं। जिस कारन पेट के ख़राब होने की समस्या शुरू हो जाती है, पेट साफ करने के घरेलु उपाय को अपनाने से पहले आपको अपने खाने पीने पर धियान देना चाहिए। अगर खाने में कुछ बदलाव करने से आपकी ये समस्या दूर हो जाती है तो आपके लिए ये सबसे बेहतर और आसान घरेलु उपाय है।

Table of Contents

ये हैं सबसे अच्छे पेट साफ करने के घरेलु उपाय  

पेट साफ करने के घरेलू उपाय में पानी का महत्व

पेट साफ करने के घरेलु उपाय में पानी की बेहद महत्तवपूर्ण बूमिका है, क्योंकि पानी हमारे शरीर के लिए एक अनमोल जीवन दान है, इसी लिए पेट साफ करने के लिए इसका सेवन बेहद महत्वपूर्ण है। यही कारण है की सही मात्रा में पानी पीने से शरीर में पानी की कमी कम हो जाती है, जिस्से पेट की मलाशें साफ रहती हैं और मल नरम बनता है। सही मात्रा में पानी पीने से टोक्सिक और विषक्त पदार्थों का बाहर निकलना भी आसान हो जाता है, जिस्से पेट की सफाई और स्वच्छता में सुधार होता है।

पानी एक मुख्य तत्व है, जो हमारी पाचन प्रक्रिया को सही तरीके से चलाने में मदद करता है। सही मात्रा में पानी न पीने के कारन पेट की पाचन किर्या सही तरीके से काम नहीं करती। जिस कारण पेट की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि। इसी लिए हमें दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए, जो सबसे अच्छे पेट साफ करने के घरेलु उपाय में से एक है।

गरम पानी में निम्बू मिलकर पीने से होता है पेट साफ

सुबह उठकर एक गिलास गरम पानी में एक नींबू का रस निचोड़ कर पीना पेट साफ करने का प्राकृतिक तरीका है। क्योंकि नींबू के अंदर पाए जाने वाले विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, और इलेक्ट्रोलाइट्स पेट की सफाई करने और पेट की स्वच्छता में मदद करते हैं। गरम पानी पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिस्से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और पेट की गंदगी साफ रहती है।

नींबू पेट साफ करने का घरेलु उपाय है, जो शरीर में जमे विषक्त पदार्थ को बाहर निकालने में सहायक होता है। नींबू में मोजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के कारण, ये हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है इसी लिए इसका सेवन पेट के लिए जरूरी है। अगर हम नींबू के रस को गरम पानी में मिलाकर पीते है, तो इस्से पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी, सूजन आदि से छुटकारा मिल सकता है।

त्रिफला चूरन के उपयोग से करें पेट की सफाई 

त्रिफला चूरन एक प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि है, जो पेट की मलाशें को साफ करने और पाचन किर्या को सुधारने के लिए पेट साफ करने के घरेलु उपाय के तोर पर इस्तेमाल होता रहा है। इस चूरन में तीन प्राकृतिक औषधियाँ – हरड़, आंवला और बहेड़ा मिले होते हैं। त्रिफला चूरन एक शक्तिशाली मिश्रण है, जो पेट साफ़ करने में मदद करता है और पेट की सफाई करने में असरदार साबित हो सकता है।

त्रिफला चूरन का नाम “त्रिफला” इसलिए पड़ा क्योंकि ये तीन जड़ी बूटियों से मिल कर बना होता है, जोकि इस प्रकार हैं, हरड़ (टर्मिनलिया चेबुला), आंवला (एम्ब्लिका ऑफिसिनालिस), और बहेड़ा (टर्मिनलिया बेलिरिका)। क्योंकि हरड पेट साफ करने में मदद करता है, आमला शरीर के वजन को कम करने में सहायक होता है और बहेड़ा पेट की मालाशायें को मजबूत बनाता है, इसी लिए ये पेट साफ करने के घरेलु उपाय के तोर पर इस्तेमाल होता है। इस चूरन को रात को सोने से पहले गरम पानी के साथ लिया जाता है, जिस्से सुबह उठते ही आपका पेट साफ हो सकता है।

दही का सेवन करने से होता है पेट साफ

पेट साफ करने के घरेलु उपाय में दही का उपयोग भी किया जाता है, क्योंकि ये एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है, जो पेट के खराब बैक्टीरिया को काम करके और हमारे पाचन को सुधारने में मदद करता है। प्रोबायोटिक्स हमारे पेट के माइक्रोबायोम को सुधारने में सहायक होते हैं, जिस्से पाचन किर्या में सुधार होता है और हमारा पेट साफ रहता है।

दही में “फ्रेंडली बैक्टीरिया” पाए जाते हैं, जिन्हे प्रोबायोटिक्स कहते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे पेट में जा कर पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को काम करने में मदद करते हैं। इसी लिए दही का इस्तेमाल करने से पेट की समस्या कम हो जाती है और हमारे पेट का मलाशें स्वच्छ रहता है। यही कारन है की नियामित रूप से दही का सेवन करने से पेट की सफाई और स्वच्छता में सुधार होता है। आप एक कटोरी दही रोजा खायें या फिर लस्सी बना कर इसका सेवन करें, एसा रोजाना करने से आपको पेट साफ करने के साथ-साथ ताजगी भी मिलती है।

फाइबर युक्त आहार है पेट साफ करने का घरेलु उपाय

फाइबर हमारे पेट के लिए एक अनमोल तत्व है, जो स्टूल (मल) को नरम बनाता है और मोशन को स्मूथ करता है। ये हमारे पेट की मालाशों को साफ करने में मदद करता है और हमारे पेट की सफाई और स्वच्छता में सुधार होता है। फाइबर युक्त आहार खाने से हमारा पेट स्वस्थ रहता है, और हमारी पाचन किर्या भी सुधर जाती है।

फाइबर दो प्रकार का होता है – घुलनशील और अघुलनशील। घुलनशील फाइबर पानी में घुल जाता है और जेल जैसा बन जाता है, जो पाचन को सही करता है और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। अघुलनशील फाइबर मल को नरम बनाता है और पेट की मलाशें साफ करने में मदद करता है। अनाज, सब्जी, फल, दाल और मेवे में फाइबर होता है। ये आहार हमारे पेट को साफ करने के लिए बहुत जरूरी है, इसी लिए इनको हमारे भोजन का हिस्सा ज़रूर बनाना चाहिए। रोजाना कम से कम 25-30 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए, लेकिन इस मात्रा को ध्यान में रखते हुए भोजन करना चाहिए।

हरड (टर्मिनलिया चेबुला) पेट के लिए असरदार 

हरड, यानी टर्मिनलिया चेबुला पेट साफ करने के घरेलु उपाय में यूज़ होने वाली एक प्राचीन जड़ी बूटी है। ये एक प्राचीन आयुर्वेदिक दवा है, जो पेट को साफ करने में सहायक होता है और पेट में होने वाली अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद कर सकता है।

हरड या टर्मिनलिया चेबुला पेट की सफ़ाई और स्वच्छता के लिए एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक घरेलु उपाय है। इसका इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले एक छोटी हरड को गरम पानी में भिगोकर रखते हैं, और सुबह उठ कर उस पानी को पियें। इस पानी को पीने से पेट को साफ होने में मदद मिलती है और पेट की अन्य समस्याएं, जैसे कि गैस, एसिडिटी, या कब्ज, से छुटकारा मिल सकता है। हरड हमारा पेट साफ करने के घरेलु उपाय होने के साथ-साथ पेट के स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक और असरदार उपाय है।

गुड करता है पेट साफ करने में मदद

पेट साफ करने के लिए गुड का इस्तेमाल सदियों के किया जाता रहा है, क्योंकि इसे खाने से पेट की जमा मल आसानी से निकल जाता है। इसी लिए ये एक स्वस्थ विकल्प है, जो पेट की गंदगी साफ करने में मदद करता है और हमारे शरीर को पोषण देता है।

गुड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर है, जो प्रोसेस्ड चीनी से बेहतर है। गुड़ में प्राकृतिक लेक्सेटिक गुण होते हैं, जिस्से हमारे पेट की सफाई और स्वच्छता में सुधार होता है। गुड़ खाने से हमारे पेट को साफ होने में मदद मिलती है साथ ही गुड खाने में भी बहुत सुवादिष्ट लगता है। पेट साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल इसे किया जा सकता है की रात को सोते वक्त थोड़ा सा गुड़ खाएं या फिर उसे गरम पानी में मिक्स करके पिएं, इसे रात में खाने से सुबह आपका पेट साफ आसानी से हो जाता है।

कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम एक प्राणायाम विधि है, जो पेट की मालशे को मजबूत बनाने में सहायक होता है। ये एक प्राकृतिक तरीका है, जो हमारे पेट की सफाई और स्वच्छता को सुधारने में मदद करता है।

कपालभाति प्राणायाम को नियमित रूप से करना पेट साफ करने और पाचन किर्या को सुधारने में मदद करता है। इस प्राणायाम में हम तेजी से सांस लेते हैं और जल्दी से बाहर निकलते हैं। ये पेट की आंतो और मलाशें की एक्ष्सर्साइज़ है, इसे करने से  मांसपेशियों को मज़बूत बन्ने में मदद मिलती है जिस्से उनकी ताकत बढ़ती है और पाचन किर्या में सुधार होता है। इस्से पेट की सफ़ाई में सुधार होता है और पेट में होने वाले किडे-मकोड़े भी मर जाते हैं। सुबह के समय कपालभाति प्राणायाम करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

सोंठ और जीरे का काढ़ा पेट साफ करने का घरेलू उपाय

सोंठ (सूखी अदरक) और जीरे का काढ़ा पेट साफ करने और पाचन को सुधारने में मदद करता है। ये एक प्राकृतिक तरीका है, जो पेट की सफाई करने में सहायक होता है।

सोंठ (सूखी अदरक) और जीरा दोनों ही पेट के स्वास्थ्य के लिए प्रसिद्ध औषधि हैं। इसी लिए इनका इस्तेमाल पेट साफ करने के घरेलु उपाय में किया जाता है, इनका काढ़ा बनाने के लिए थोडा सा जीरे और सोंठ को पानी में मिला कर उबालें और इसका काढ़ा बना लें, अब इस काढ़े को दिनभर थोडा-थोडा कर पियें। क्योंकि सोंठ पेट की मलाशें मजबूत बनता है और जीरा पाचन को सुधारने में सहायक होता है, इसी लिए इसका इस्तेमाल पेट साफ करने के घरेलु उपाय के तोर पर किया जाता रहा है।

इन पेट साफ करने के घरेलु उपाय को अपना कर आप अपने पेट को साफ रख सकते हैं। ये सबसे अच्छे प्राकर्तिक तरीके हैं जो हमारे पेट के स्वास्थ्य को सुधरने और पाचन किर्या को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। अपने खाने में फाइबर युक्त खाने को शामिल करें और भरपूर मात्रा में पानी को पिए इसके अलावा योग का नियमित रूप से पालन करें आपके पेट की समस्या समाप्त हॉप जाएगी।

नोट: किसी भी उपाय का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, दी गई जानकारी कोई चिकत्सक सलाह नही है।

अन्य पढ़े:

गैस की समस्या के घरेलू उपाय: प्राकृतिक तरीकों से पायें राहत

ब्रेस्ट साइज़ बढ़ने के घरेलु उपाय, एक्सरसाइज, तेल, डाईट | चुटकी में बढेगा स्तन का आकर

पेट दर्द के घरेलु उपाय | घर पर करें पेट दर्द का देसी उपचार

खांसी के घरेलु उपाय – खांसी से राहत पाने के प्राकृतिक तरीके

मोटा होने का रामबाण उपाय: सेहतमंद मोटा होने का तरीका

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

पेट की गंदगी साफ करने के लिए क्या करें?

पेट की गंदगी साफ करने के लिए प्राकृतिक तरीकों का प्रयोग करके आप अपने स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। इसके लिए, आपको अपने आहार में फाइबर युक्त खाना शामिल करना चाहिए, जैसे अनाज, सब्जियां, फल, दाल, और मेवे। फाइबर पेट में जमी हुई गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है और स्टूल (मल) को नरम बनाता है। 
इसके साथ ही दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पियें ताकि टोक्सिक पदार्थ और विषकत पदार्थ का शरीर से बाहर निकलना आसान हो जाए और पेट की सफाई और स्वच्छता में सुधार हो सके। आप दही और अन्य प्रोबायोटिक्स वाले आहार भी खाएं, जो पेट के स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इन प्राकृतिक उपायों का नियमित बनाकर आप अपने पेट की गंदगी को साफ कर सकते हैं और स्वस्थ जीवन का आनंद उठा सकते हैं।

लैट्रिन नहीं हो रहा है तो क्या करें?

यदि आपको लेट्रिन नहीं हो रऋ है, तो इसका कारण कब्ज हो सकता है। कब्ज़ होने से पेट में मल जमा हो जाता है और स्टूल (मल) पास करना मुश्किल हो जाता है। पेट कब्ज़ का कारन अनियामित खान-पान, कम फाइबर वाला आहार, कम पानी पीना, कम व्यायाम, तनाव, या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसी लिए लेट्रिन न होने पर आपको तुरंत अच्छे डॉक्टर के पास जाना चाहिए, क्योंकि एक अच्छा डॉक्टर ही लेट्रिन न होने के सही कारन को पहचान कर उसका इलाज कर सकता है।

लैट्रिन ना होने पर क्या खाएं?

कब्ज़ की समस्या से निजात पाने के लिए, आप कुछ आहार खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, जो पेट की मलाशें साफ करने में मदद करते हैं। फाइबर युक्त आहार आपके स्टूल (मल)को नरम बनाता है और मल पास करना आसान हो जाता है। अनाज, सब्जियाँ, फल, दाल, और मेवे जैसे फाइबर युक्त खादय पदार्थ इसमें मददगार होते हैं।

रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?

रात को पेट साफ करने के लिए कुछ आहार विकल्प हैं, जो आपको सुबह तक पेट साफ करने में मदद करता है। त्रिफला चूरन एक प्राचीन आयुर्वेदिक दवा है, जिसे रात को सोने से पहले एक चम्मच गरम पानी के साथ लेना फायदेमंद होता है, क्यों कि ये पेट की मालाओं को साफ करने में मदद करता है


अपनों के साथ शेयर करें

Leave a Comment